मंडला में शुक्रवार को जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित विशाल शैला नृत्य में 1521 कलाकारों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा एक साथ पारंपरिक शैला नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। कार्यक्रम जिले के सेमरखापा एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित किया गया था। इस पारंपरिक नृत्य में मप्र शासन की मंत्री और कलेक्टर भी नृत्य करते दिखे।
दो दिवसीय जनजातीय दिवस में गुरुवार को वॉकाथान कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी यंहा भी पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने जुम्बा डांस कर सबका ध्यान आकर्षित किया था वहीं दूसरी तरफ स्थानीय खेल प्रतियोगिताएं में कलेक्टर और एसपी गिल्ली-डंडा में हाथ आजमाते देखें गए थे।
शैला नृत्य मनाया गया दो दिवसीय गौरव दिवस
भारत में अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन करने वाले बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंडला में जनजातीय दिवस मनाया गया इस दौरान भारत में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बिरसा मुंडा के उलगुलान (क्रांति) जैसे अनेक उपनिवेश-विरोधी आंदोलनों में शामिल होने वाले संथाल, तमाड़, भील, खासी और मिज़ो सहित जनजातीय समुदायों को याद कर कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राओं को बताया गया।

कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि जनजातीय दिवस पर देश की आजादी में जनजातीय महापुरूषों के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है। उन्होंने कहा कि जनजातियों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से गहरा लगाव होता है अंग्रेज सरकार ने बिरसा मुंडा सहित जनजातीय समाज के लोगों पर अत्यधिक अत्याचार किए। इसके बावजूद भी जनजातीय महापुरूष आजादी होने तक अपने प्राण न्यौछावर करते हुए संघर्ष करते रहे।

Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront