mandla सांभर शिकार के तीन आरोपी गिरफ्तार पहुंचे जेल

mandla कान्हा टाइगर रिजर्व में मुखबिर की सूचना पर सांभर शिकार के आरोप में तीन आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

पोला पर्व के दौरान वन्यजीव अपराध की रोकथाम के लिए सघन गश्ती के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।  वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बफर जोन वन मंडल के परिक्षेत्र सिझोरा की बीट कटंगी के ग्राम कटंगटोला में सांभर का शिकार हुआ है जिस पर कार्रवाई करते हुए  रामफल पिता इमरत, संतू पिता सुखधन एवं चैनसिंह पिता बैशाखू को वन्यजीव सांभर के शिकार के आरोप में गिरफ्तार किया गया l आरोपियों से वन्यजीव सांभर का मांस एवं अन्य अवयव की जप्ती भी की गई हैं l

तीनों आरोपियों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल मंडला भेजे जाने के आदेश दिए गए उक्त कार्रवाई में अभिषेक दुबे, परिक्षेत्र अधिकारी सिझोरा;  दुर्गेश मरावी, परिक्षेत्र सहायक मगधा;  राज कुमार कुलस्ते परिक्षेत्र सहायक मांझीपुर,  अभय परिहार, बीट प्रभारी कटंगी सहित अन्य वन अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

This website uses cookies.