मंडला में नर्मदा किनारे दो लाख से अधिक की महुआ लुहान जप्त

मंडला। ग्राम मानादेही के समीप नर्मदा नदी किनारे अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी भागने में सफल रहे। 

आबकारी विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों से करीब 220 डिब्बे यानी 2200 किलोग्राम महुआ लाहन और 45 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची शराब जब्त की गई।

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने मौके पर ही जब्त महुआ लाहन और शराब निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे बर्तनों को नष्ट कर दिया। प्रैस विज्ञप्ति अनुसार आबकारी बल को देखकर अवैध शराब निर्माण में संलिप्त आरोपी मौके से फरार हो गए। विभाग द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब निर्माण से संबंधित तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त शराब और नष्ट किए गए महुआ लाहन की कुल अनुमानित कीमत 2 लाख 26 हजार 750 रुपये बताई गई है।

This website uses cookies.