मंडला: भरमार बंदूक साफ करते समय चली गोली, एक व्यक्ति की मौत

मंडला। जिले के निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगलिया गांव में रविवार रात भरमार बंदूक साफ करते समय अचानक गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

निवास पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जंगलिया गांव निवासी भारत सिंह के पिता रामसिंह के नाम पर लाइसेंसी भरमार बंदूक है। रविवार रात रामसिंह, उनका बेटा भारत सिंह और नाती बंदूक में फंसी गोली को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। एएसआइ आरूण कुमार के अनुसार बंदूक का चेंबर फटने के बाद निकला छर्रा मृतक को जा लगी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल भारत सिंह को तत्काल निवास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद निवास पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

This website uses cookies.