भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक मुकाबला अब मैदान और टीवी तक सीमित नहीं है। बल्कि डिजिटल मीडिया YouTube, Facebook और Instagram पर दोनों राष्ट्रीय दलों की डिजिटल मौजूदगी और यूजर्स की प्रतिक्रिया भी राजनीतिक मुकाबले का अहम हिस्सा बन गई है।
2014 में जीत के बाद भाजपा और नरेंद्र मोदी का लंबे समय तक सोसल मीडिया में एक तरफा दबदबा कायम रहा है लेकिन 2022 के बाद समीकरण बदले आज 2026 में डिजिटल मीडिया के दो महत्वपूर्ण प्लेट फार्म में कांग्रेस भाजपा से कोसों आगे निकल गई है हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी अब भी यूट्यूब पर कांग्रेस को टक्कर दे रहे हैं। जबकि इंस्टाग्राम में आगे है अखबार और न्यूज चैनलों में भाजपा और उसकी सरकारों का दबादबा कायम है।
डिजिटल मीडिया यूट्यूब और इंस्टाग्राम में भाजपा पिछड़ी
सोसल ब्लेड और डाटा बीइंग्स के ताजा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर करीब 79.1 लाख सब्सक्राइबर और 568 करोड़ से अधिक व्यू हैं। भाजपा के चैनल पर करीब 64.2 लाख सब्सक्राइबर और 284 करोड़ से अधिक व्यू दर्ज हैं।29 अगस्त से 11 सितंबर के उपलब्ध आंकड़ों में दोनों चैनलों पर views बढ़े, लेकिन कांग्रेस के चैनल पर 10 सितंबर को एक दिन में ही करीब 8.65 करोड़ views की वृद्धि दर्ज हुई। इसके मुकाबले भाजपा के चैनल पर उसी दिन करीब 83.6 लाख views बढ़े।
इंस्टाग्राम पर उपलब्ध टेकिंग आंकड़ों में कांग्रेस का फालोवर्स बैस भाजपा से बड़ा दिखाई देता है। 5 सितंबर से 11 सितंबर के बीच कांग्रेस के फालोवर्स में करीब 23.7 हजार की बढ़ोतरी हुई, जबकि भाजपा के फालोवर्स करीब 17 हजार बढ़े। यानी Instagram पर सिर्फ follower base ही नहीं, हालिया वृद्धि की रफ्तार में भी कांग्रेस आगे दिखाई देती है।
Facebook पर भाजपा आगे
Facebook पर तस्वीर बदल जाती है। 11 सितंबर तक BJP के आधिकारिक पेज पर करीब 1.90 करोड़ लाइक थे, जबकि कांग्रेस के पेज पर करीब 1.25 करोड़ लाइक थे।5 से 11 सितंबर के दौरान BJP के फैसबुक लाइक में करीब 52 हजार की वृद्धि हुई, जबकि कांग्रेस के लाइक में करीब 25.6 हजार की बढ़ोतरी हुई। 11 सितंबर को ‘टाकिग एबाउट का आंकड़ा भाजपा के लिए करीब 33.63 लाख, जबकि कांग्रेस के लिए करीब 26.47 लाख था।
Data Beings का आंकड़ा सबसे ज्यादा दिलचस्प
इसी मुकाबले का एक और महत्वपूर्ण पहलू डाटा बीइंग्स से सामने आता है। 20 जुलाई के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों के औसत इंस्टाग्राम इंगेजमेंट में बढ़ोतरी हुई। कांग्रेस का औसत इंगेजमेंट प्रति पोस्ट करीब 50 हजार से बढ़कर 72 हजार हो गया, यानी 43.4 प्रतिशत की वृद्धि। BJP का औसत इंगेजमेंट 25 हजार से बढ़कर 34 हजार हुआ, यानी 37.1 प्रतिशत की वृद्धि।
लेकिन सबसे बड़ा उछाल पार्टी अकाउंट्स में नहीं, बल्कि व्यक्तिगत राजनीतिक नेताओं के अकाउंट में दिखाई दिया। नरेंद्र मोदी का औसत इंस्टाग्राम एंगेजमेंट 11.9 लाख से बढ़कर 46.3 लाख हो गया—लगभग 289.9 प्रतिशत की वृद्धि। राहुल गांधी का औसत इंगेजमेंट करीब 1.52 लाख से बढ़कर 4.26 लाख हुआ—लगभग 180.7 प्रतिशत की वृद्धि।
इसी तरह यूट्यूब में भी कांग्रेस पहले स्थान, पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे स्थान पर है यूथ कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। इन आंकड़ों से एक महत्वपूर्ण बात सामने आती है। राजनीतिक दलों के आधिकारिक अकाउंट और उनके प्रमुख नेताओं के व्यक्तिगत अकाउंट की पहुंच और engagement में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है
Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.