EOW के छापे में करोड़ों की सम्पत्ति उजागर

पश्चिम वन मंडल मंडला में तृतीय श्रेणी कर्मचारी के घर मारे गए ईओडब्ल्यू के छापे में करोड़ों की सम्पत्ति होने का मामला सामने आया है। खबर लिखे जाने तक चार किलो चांदी, दो ग्राम के लगभग सोना और पांच लाख रूपये नगद घर में मिले है। 

बुधवार सुबह जबलपुर EOW की टीम ने मंडला वन विभाग में श्वेतांक चौरासिया के घर पर आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत पर छापा मार कार्रवाई शुरू की EOW की टीम ने शिकायत की प्राथमिक जांच में आय से 290 प्रतिशत अधिक सम्पत्ति व्यय पाया था जिसके बाद मंगलवार को मंडला न्यायालय से तलाशी वारंट लिया गया था। 

डीएसपी मंजीत सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पिता की मौत के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी कर श्वेतांक चौरासिया की वैधानिक आय 55-60 लाख रुपए है जबकि इनके पास घर के अलावा 50 लाख की दुकान जिसका अधिकांश भुगतान नगद में किया गया है जबकि राजिस्टरी बेहम कम की बताई गई है इसके अलावा तीन कार ,एलआईसी और चार बैक खाते भी मिले हैं। 

जांच में ईओडब्ल्यू टीम को आय से चार सौ प्रतिशत तक अधिक सम्पत्ति मिलने की सम्भावना है। आय के स्रोत में सिर्फ शासकीय नौकरी बताई जा रही है कर्मचारी की पत्नी का ब्यूटी पार्लर दुकान है जिस पर डीएसपी ने कहा है कि इसकी भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!