mandla जिले में इस समय बाबूओं पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है लगातार दो दिनों से जिले में ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को जंहा वन विभाग के लिपिक पर Eow की कार्रवाई हुई तो गुरूवार को नारायणगंज में शिक्षा विभाग में पदस्थ बाबू को लोकायुक्त ने रंगे हाथों रिश्र्वत लेते पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार जबलपुर लोकायुक्त टीम ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू नोखेलाल को पांच हजार की रिश्र्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है शिकायतकर्ता दशरथ बर्मन को पैसों की आवश्यकता थी वो जीपीएफ से 1 लाख निकालना चाह रहे थे किन्तु लिपिक व्दारा राशी निकालने के बदले दस हजार रुपए की मांग की जा रही थी प्रार्थी परेशान होकर लोकायुक्त से शिकायत किया था आज पहली किस्त 5 हजार रूपए लेते पकड़ा गया।
जबलपुर लोकायुक्त कार्रवाई टीम में डीएसपी रेखा प्रजापति, एसआई उमा कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल थे।

Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.