Operation muskan विशेष अभियान के जरिए पुलिस ने 33 परिवारों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटाई है। इन परिवारों के गुम हुए बच्चों को देश के अलग अलग स्थानों से दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में 1 नवम्बर 2025 से 30 नवम्बर 2025 तक पूरे प्रदेश में संचालित विशेष अभियान operation muskan शुरू किया गया था। मंडला में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले से गुम हुए 29 बालिकाओं एवं 4 बालकों सहित कुल 33 नाबालिक बच्चों को सुरक्षित देश के विभिन्न राज्यों—दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा एवं मध्यप्रदेश के अन्य जिलों से भी दस्तयाब किया गया।
अभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा पीएमश्री कन्या विद्यालय महाराजपुर से की गई। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा, समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा एवं सभी थाना/चौकी प्रभारी तथा गठित टीमों ने समन्वित प्रयास कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस टीमों ने परिजनों से सतत संपर्क एवं विभिन्न राज्यों के पुलिस अधिकारियों से सहयोग प्राप्त कर बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला।
Operation muskan जागरूकता कार्यक्रमों से व्यापक सकारात्मक परिणाम
पुलिस अधिकारियों द्वारा अभियान अवधि में जिले के 252 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे लगभग 49 हजार छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं आमजन लाभान्वित हुए। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्थलों—बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मड़ई, मेले इत्यादि पर भी जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के द्वारा सीएम राइज स्कूल बिछिया, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़रिया, एकलव्य विद्यालय सिझौरा, पीएमश्री रानी अवंती विद्यालय मंडला एवं पीएमश्री कन्या विद्यालय महाराजपुर में पहुँचकर छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, लैंगिक समानता, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं हेल्पलाइन 112, 1098 एवं 1930 के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही नशा उन्मूलन तथा करियर मार्गदर्शन जैसे विषयों पर भी संवाद स्थापित किया गया।
Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront