नगर परिषद ने नाला को बना दिया नाली जैसा

इस मानसून सीजन की पहली और लगातार हो रही तेज बारिश ने नगर परिषद की पोल खोल दी है जगह जगह जलभराव देखने को मिला वहीं अजब-गजब इंजीनियरिंग का नमूना भी देखने को मिला है।

मंडला 9-8-26 – जिला के निवास नगर परिषद के व्दारा बनवाऐ जा रहे नाला सौंदर्यीकरण कार्य की पोल तेज बारिश ने खोल दी है देर रात से दोपहर तक हुई बारिश से खेतों में एकत्रित पानी शाम होते होते नाला में आना जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही निर्माणधीन दिवार एक तरफ झुकना शुरू हो गई। लाखों की लागत से निर्मित इस कार्य में अजब इंजीनियरिंग भी देखने को मिल रही है बिना किसी पिल्हर के सीमेंट की दीवार खड़ी कर दी गई है। पानी का दवाब पड़ते ही यह एक तरफ झुक गई है।

दूसरी तरफ नाले की चौड़ाई को इतना कम कर दिया गया है कि तेजी से आ रहे पानी को निकलने की जगह ही नहीं मिल पा रही है जिससे पानी ओवरफ्लो होने लगा और अगल बगल के घरों में दाखिल हो गया। खबर लिखे जाने तक नुकसान होने की जानकारी मिली है। पूरे मामले में सोसल मीडिया में जमकर घेराबंदी हो रही है दूसरी तरफ नगर परिषद के किसी भी जिम्मेदार ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है।

This website uses cookies.