कांग्रेस ने शनिवार को कटोरा रख कर मंडला में स्थित पीएचई मंत्री सम्पतिया उइके के बंगले के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के इस अनूठे प्रदर्शन के पीछे की वजह पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भीख मांगने वाला बयान है।
मप्र सरकार में केबिनेट मंत्री के हाल में दिए बयान के विरोध में ज़हां कांग्रेस पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रही है, वहीं मंडला में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने हाथों में कटोरा लेकर केवनेट मंत्री सम्पतिया उइके के बंगले के सामने अनूठा प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री से मंत्री को बर्खास्त करने सहित अन्य मांगो को लेकर केवनेट मंत्री और कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।
Mandla में कांग्रेसीयों पर कर रहे मामले दर्ज
जिला अध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज ऐसा वातावरण है कि सही बात बोलना भी गुनाह बन गया है मंडला जिला में अब विरोध करने की इजाजत नहीं है। किसी भी प्रदर्शन को लेकर हमें इजाजत नहीं दी जाती है। आज हमने प्रदर्शन किया हो सकता है कल तक हमें नोटिस मिल जाए क्या यही लोकतंत्र है। हमारे कार्यकर्ता और पदाधिकारियों पर अंजनिया बिछिया में मामले दर्ज किए गए हैं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है परंतु यह अधिकार हमसे छीना जा रहा है।
Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront