God of justice परशुराम , जयंती आज

पंचांग के अनुसार आज 22 अप्रैल को God of justice न्याय के देवता भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई जाती है उन्हें भगवान विष्णु का छठवां अवतार माना जाता है माता पिता जमदग्नि और रेणुका के इतने आज्ञाकारी थे कि पिता के आदेश पर अपनी मां रेणुका की गर्दन परशु से अलग कर दिया था आज उन्हीं परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

राम से परशुराम

ब्रह्रावैवर्त पुराण में भगवान विष्णु का छठवां अवतार भगवान परशुराम को माना गया है शास्त्रों के ज्ञाता परशुराम को लेकर रामायण महाभारत सहित कई वेदों में उनका अलग अलग वर्णन पढ़ने को मिलता है पुराणों में 8 चिरंजीवी महापुरुषों का वर्णन किया गया जिनमें- हनुमान जी, अश्वत्थामा, कृपाचार्य, भगवान परशुराम, ऋषि मार्कंडेय, राजा बलि, महर्षि वेदव्यास और विभीषण शामिल हैं। माता पिता जमदग्नि और रेणुका ने बचपन में राम नाम रखा था भगवान शंकर की तपस्या के बाद उन्हें भगवान शंकर ने परशु उपहार में दिया जिसके बाद उनका नाम राम से परशुराम हो गया पंचांग के अनुसार बैसाख मास के तृतीय तिथि के दिन भगवान परशुराम की जयंती मनाई जाती है 2023 में यह तिथि 22 अप्रैल दिन शनिवार को पड़ी जिसको लेकर विप्र समाज ने मंडला जिले में विविध आयोजन किए सुबह से मंदिरों में रामायण का पाठ किया गया और वाहन रैली निकाल कर सभी समाज को शांति का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!