कलेक्टर ने सिकल सेल एनीमिया की खुद की जांच

मंडला कलेक्टर सलोनी सिडाना ने सिकल सेल एनीमिया की खुद की जांच कर कार्यशाला में आए प्रतिभागियों को डेमो दिखा प्वाईंट ऑफ केयर किट से सिकल सेल एनीमिया की उन्होंने जांच करने का तरीका, जांच रिपोर्ट, काउंसलिंग, दवाईयाँ, सिकल सेल कार्ड आदि के संबंध में भी कार्यशाला में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जागरूकता अभियान के लिए स्थानीय भाषा में प्रचार सामग्री तैयार करने की बात कही है

क्या है सिकल सेल एनीमिया

सिकल सेल रोग एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी में जाने वाले विकारों के समूह में लाल रक्त कोशिकाएं हंसिया के आकार में बन जाती हैं. कोशिका जल्दी नष्ट हो जाती हैं, जिससे स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, और नसों में खून का बहाव भी रुक सकता है, जिससे दर्द होता है.लाल रक्त कोशिकाएं आमतौर पर गोल और लचीली होती हैं। सिकल सेल एनीमिया में, कुछ लाल रक्त कोशिकाएं गेहूं काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दरांती की तरह दिखती हैं। ये असामान्य आकार की कोशिकाएँ बीमारी को उसका नाम देती हैं। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को जोड़ो में, छाती में अचानक दर्द हो सकता है शरीर में आक्सीजन की कमी ,शरीर में थकावट, शरीर में दर्द रहता है।

मंडला में हीमोग्लोबिनोपैथी सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्यशाला संपन्न

हीमोग्लोबिनोपैथी सिकल सेल स्क्रीनिंग कार्यशाला को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया स्वास्थ्य के साथ-साथ एक सामाजिक समस्या भी है जिसके उन्मूलन के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग आवश्यक है। 2047 तक सिकल सेल एनीमिया से उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग तथा विभिन्न संगठनों को भी सम्मिलित प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से आव्हान किया कि सिकल सेल के संबंध में दी जा रही जानकारियों को समझकर प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करें। लोगों को बताएं शादी के समय कुंडली से अधिक सिकल सेल कार्ड का मिलान करना जरूरी है।
कलेक्टर ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया के संबंध में प्रत्येक नागरिक की काउंसलिंग किया जाना जरूरी है। मंडला जिले के लोगों को सिकल सेल एनीमिया के संबंध में अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिलेवासी को सिकल सेल एनीमिया के कारण, लक्षण, दुष्परिणाम एवं उपचार से अवगत कराएं।

कलेक्टर ने सिकल सेल एनीमिया की खुद की जांच

Leave a Comment

error: Content is protected !!