मंडला जिले में बीते तीन दिनों में तापमान में गिरावट आई है शाम को ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है इससे पहले क्षेत्र में बदलों के चलते रात में भी पारा सामान्य से अधिक बना रहता था लोग एक दूसरे से पूछ रहे थे ठंड कब पड़ेगी अब तीन दिन के अंदर ही शाम से तापमान में कमी देखी जा रही है। घरों में लगे पंखे बंद हो गए हैं और गरम कपड़े निकल गए हैं बीते तीन दिनों में रात का तापमान 17 डिग्री से नीचे जा पहुंचा है बीते वर्षों में दीपावली के पहले ही ठंड की शुरुआत हो जाती थी इस बार क्षेत्र में देव उठनी एकादशी के बाद ठंड की शुरुआत हुई है।
बढ़ी ठंड अब कोहरे का खतरा ?
मंडला जिले में आने वाले दिनों में पारा और भी गिर सकता है आइएमडी के अनुसार मध्यप्रदेश में आने वाले तीन दिनों के अंदर पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री तक नीचे गिरेगा वहीं आज जारी बुलेटिन में कहा गया है कि आने वाले सात दिनों में मध्यप्रदेश में घना कोहरा रहने की संभावना है खासकर 18 और 19 नवम्बर को घना कोहरा रह सकता है।
मंडला जिले में अलग अलग स्थानों में दिन का तापमान 26 से 28 डिग्री के आसपास रह रहा जबकि शाम सात के बाद तापमान गिरकर 20 डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। जबकि देर रात तक पारा 15-16 डिग्री तक पहुंच रहा है।आने वाले दिनों में मंडला जिले में रात का तापमान 14-16°C के बीच रह सकता है। मौसम साफ और धूप वाला रहेगा।
सावधानी बरतें
रात में या सुबह दो पहिया वाहन चलाते समय गर्म कपड़ों के साथ हाथ में दस्ताने और कान पूरी तरह बंद रखे खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गो का ठंड के मौसम में ये संभावित खतरे होते हैं
हाइपोथर्मिया लंबे समय तक अत्यधिक ठंड में रहने से होता है इसमें शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक गिर सकता है।
फ्रॉस्टबाइट -अत्यधिक ठंड से शरीर के अंग जैसे हाथ-पैर सुन्न और बर्फ जैसे हो सकते हैं।

Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront