दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल आए

बुधवार को शाम सात बजे से एक बार फिर न्यूज चैनलों में एक्जिट पोल आ गए हैं महाराष्ट्र झारखंड में हुए मतदान के बाद आए एक्जिट पोल में कन्फ्यूजन दिखाई दे रहा है विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी किए गए इन एक्जिट पोल में भारी अंतर दिखाई दे रहा है, जिससे न केवल आम जनता बल्कि राजनीतिक विश्लेषक भी असमंजस में हैं। जहां कुछ पोल एक पक्ष को स्पष्ट बढ़त देते हैं, तो कुछ दूसरे गठबंधन को जीता रहे हैं इस विरोधाभास ने चुनावी समीकरणों को और जटिल बना दिया है, साथ ही वास्तविक परिणामों को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

विधानसभा चुनाव के एक्जिट पोल देख बढ़ा कन्फ्यूजन

आज आए एक्जिट पोल में विभिन्न एजेंसियों ने कुछ इस तरह के आंकड़े दिए हैं जिससे कोई भी ज्यादा खुश नही होगी लोकसभा चुनाव के बाद से अभी तक हुए चुनाव में सभी एंजेसीयो के आंकड़े औंधे मुंह गिरे हैं पोल करने वाली एजेंसियों की विश्वसनीयता औंधे मुंह गिरी है जिसके कारण न्यूज चैनल भी एक्जिट पोल से किनारा कर लिए हैं

महाराष्ट्र में हुए मतदान के बाद आए तमाम एक्जिट पोल इस प्रकार है किस एंजेसी ने किस गठबंधन को कितनी सीटें दी हैं –

टू डे चाणक्य महाराष्ट्र
भाजपा गठबंधन 152-160
इंडिया गठबंधन 130-138

Matrize
भाजपा गठबंधन 150-170
इंडिया गठबंधन 110-130

सास पोल
भाजपा गठबंधन 127-135
इंडिया गठबंधन 147-155

इलेक्टोरल एज
भाजपा गठबंधन 118
इंडिया गठबंधन 150

पीएमआरक्यू पोल
भाजपा गठबंधन 137-157
इंडिया गठबंधन 126-146

दैनिक भास्कर
भाजपा गठबंधन 130
इंडिया गठबंधन 150

इन सब में एक एक्जिट पोल ऐसा है जो सबसे अलग आंकड़े दे रहा है इस एजेंसी के आंकड़े बता रहे हैं कि किसी भी गठबंधन को बहुमत नहीं मिल रहा है एक बार फिर अन्य बड़ी भूमिका में रहेंगे लोकशाही मराठी-रुद्र के एग्जिट पोल ने महायुति गठबंधन को 128 से 142 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि इंडिया गठबंधन को 125 से 140 सीटें अन्य 18 से 23
झारखंड में भी महाराष्ट्र जैसे आंकड़े दिख रहे हैं
एक्सिस माएं इंडिया ने इंडिया गठबंधन को 53 सीटें दी हैं जबकि भाजपा गठबंधन को 25 सीटें matrize ने भाजपा को 42-47 जबकि कांग्रेस गठबंधन को 25-30 सीटें दी हैं चाणक्य ने भाजपा गठबंधन को 45-50 कांग्रेस गठबंधन को 35-38 सीटें दी हैं

read more

Leave a Comment

error: Content is protected !!