मंडला पुलिस ने डकैती के आरोप में पांच लोगों को जबलपुर से गिरफ्तार किया है आरोपीयों ने 30 दिसंबर की रात हनुमान घाट के आगे सफेद रंग की कार से बाइक में जा रही शबनम को टक्कर मारकर ₹1.50 लाख से भरा पर्स लूट कर फरार हो गए थे
घटना की गंभीरता को देखते हुए मंडला पुलिस अधीक्षक ने दस हजार का इनाम रखा था। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे और पूछताछ से पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए कार का नंबर काले टेप से बदल दिया था।
डकैती से पहले आरोपी ने समूह में बनाई पहचान
मंडला एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि 31 दिसंबर को सुनिता मौसी उर्फ शबनम उम्र 32 वर्ष से पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर टीम गठित कर आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी सलमान फरियादी शबनम के समूह के एक सदस्य से परिचित था जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने रैकी की थी। समूह के प्रमुख लोगों पर नजर रखी जाती थी। पुलिस ने लूटी गई रकम में से ₹32,100 नकद और वारदात में प्रयुक्त टाटा जेस्ट कार बरामद की है। शेष राशि की तलाश जारी है। कोहरे का कहर
Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront