महाशिवरात्रि पर्व में मध्यप्रदेश में एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है यहां पर उत्तरप्रदेश के अयोध्या में दीप प्रज्वलन का रिकॉर्ड टूटा है दरअसल महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में दीप प्रज्वलित करने का आयोजन किया गया था जिसमें 18 लाख 82 हजार से ज्यादा दीप प्रज्वलित कर गिनिज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है उज्जैन शहर के लिये आज का दिन गौरव का दिन साबित हुआ। उज्जैन की जनता ने रामघाट, दत्त अखाड़ा, नृसिंह घाट, गुरूनानक घाट, सुनहरी घाट, भूखीमाता घाट पर एकसाथ 18 लाख 82 हजार 229 दीये जलाकर गत वर्ष अयोध्या में बनाये गये 15 लाख 76 हजार के दीप प्रज्वलन के रिकार्ड को तोड़कर नया विश्व रिकार्ड स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर भोपाल से अपने साथ लाये दीयों को रामघाट पर पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ प्रज्वलित कर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की शुरूआत की।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जयिनी की छटा अनुपम, अदभुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि उज्जयिनी को स्वच्छता में नम्बर वन जिला बनायेंगे। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम में आज रामघाट पर दीप प्रज्वलन का कार्य शाम 7 बजे से प्रारम्भ हुआ। एकसाथ 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्वलित हो उठे। रात्रि 8 बजे ड्रोन कैमरे से दीयों की गिनती की गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की तरफ से आये श्री स्वप्निल डंगरीकर एवं निश्चल बारोट ने मंच से घोषणा की कि आज उज्जैन में विभिन्न घाटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्वलित हुए। उन्होंने विश्व रिकार्ड का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा।इस सके पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ नौका पर बैठकर रामघाट से भूखीमाता तक लगाये गये दीपों की अदभुत छटा का अवलोकन किया। घाटों की रोशनी बन्द कर दी गई और दीपों की रोशनी से शिप्रा तट नहा उठा। इस अवसर पर लेजर शो का भी प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व शिव ज्योति अर्पणम का टाइटल सांग लांच किया गया, जिसे शुभांगी दवे ने स्वर दिया था।

Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront