मप्र के सबसे बड़े नेशनल पार्क कान्हा नेशनल पार्क में नर बाघ का शिकार का मामला सामने आया है बाघ की पहचान भैसानघाट मेल टी-46 के रूप में की गई है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने बाघ का शव देखा था जिसकी सूचना बीट गार्ड को दी गई थी। कान्हा पार्क के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर बाघ के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ की गई। शुरूआती जांच में मौके से मिले जीआइ तार से बाघ की मौत की वजह करेंट से होना पाया गया है। डॉग स्क्वाड की मदद से शिकारियों को पकडऩे की कार्रवाई शुरू की गई ।
कान्हा में शुक्रवार को मिला था शव , 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
पूरा मामला कान्हा के बफर जोन के खापा रेंज के किसी गांव का है यंहा पर 08 मार्च की सुबह ग्रामीणों को बाघ का शव मिला था । सूचना प्राप्त होते ही वरिष्ठ अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार बाघ के शव का परीक्षण किया गया।वन अमले द्वारा घटना स्थल से जीआई तार जब्त किया गया इस क्षेत्र में वन्यप्राणी के शिकार के लिए शिकारियों द्वारा करंट फैलाया गया था। जिसमें फंसकर एक नर बाघ ने दम तोड़ दिया। बाघ के शव को कब्जे में लेकर कान्हा प्रबंधन, क्षेत्र संचालक पेंच टाईगर रिजर्व, उपसंचालक कान्हा टाइगर रिजर्व, तहसीलदार बैहर, सरपंच ग्राम पंचायत करेली और सहायक संचालक मलांजखण्ड की उपस्थिति में पशु चिकित्सा अधिकारी कान्हा टायगर रिजर्व मंडला की टीम द्वारा एनटीसीए द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल अनुसार शव परीक्षण किया गया। शव परीक्षण के बाद शव के सम्पूर्ण शरीर को जलाकर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। बाघ को जलाने के पूर्व जांच के लिए सेंपल लेकर फोरेंसिक लैब भेजा जा गया है।
घटना के बाद शिकारियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वाड की मदद ली गई। बालाघाट पुलिस विभाग का डॉग स्क्वांड घटना स्थल में बुलाया गया। जिसके बाद जंगल में करंट के माध्यम से बाघ के आरोपियों की खोजबीन शुरू गई।
खोजबीन के दौरान डॉग स्क्वांड द्वारा 24 घंटे के अंदर करंट लगाकर बाघ को मारने वाले आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी परसराम पिता नसीब सिंह मरावी निवासी परसाटोला, उमरदोनी पर वन अपराध का मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही दो अन्य आरोपियों के इस प्रकरण में शामिल होने की भी जानकारी मिली है।


Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront