राजनीति में ऐसे ही निशाना साधा जाता है सांसद कुलस्ते

मंडला जिले की राजनीति में भूचाल लाने वाले पूर्व मंत्री के बयान के बाद अब मंडला सासंद फग्गन सिंह कुलस्ते का बयान सामने आया है। बुधवार को जिले के निवास में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम में सांसद उपस्थित थे। 

कार्यक्रम के बाद नैनपुर में हुए बवाल पर भौकाल न्यूज ने सांसद कुलस्ते से उनका मत जानना चाहा था जिस पर उन्होंने कहा कि मैं तो अभी बाहर से आ रहा हूं मुझे पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है। जब दूबारा उन्हें पूर्व मंत्री के बयान की जानकारी दी गई तब उन्होंने हंसते हुए कहा राजनीति में ऐसे ही निशाना साधा जाता है पार्टी के अंदर कोई फूट या मनमुटाव नहीं है क्या विषय था क्यों बयान आया उसका पता नहीं है मुझे।

बीते सोमवार को नैनपुर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने अपनी ही पार्टी से विधायक और कैबिनेट मंत्री पर मनमानी करने का आरोप लगा दिया था। कार्यक्रम में जनपद सदस्यों के न होने से शुरू हुआ मामला मंत्री तक पहुंच गया था।

अधिकारीयों का ध्यान खाना में

This website uses cookies.