Mandla कैबिनेट मंत्री पर पूर्व मंत्री का हमला

Mandla में बीजेपी के अंदर की कलह अब खुल कर सामने आ रही है। कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके पर पूर्व मंत्री ने सार्वजनिक मंच पर ऐसा हमला किया कि सब हक्के-बक्के रह गए। गौरतलब है कि मंडला विधानसभा से दोनों को अलग-अलग समय में पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।

Mandla भाजपा के पूर्व मंत्री देवीसिंह सैयाम ने अपनी ही पार्टी की वर्तमान विधायक और पीएचई कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उईके पर विधानसभा क्षेत्र में मनमानी करने का आरोप लगाया मुख्यमंत्री कन्यादान योजना कार्यक्रम का यह वीडियो सोसल मीडिया में वायरल है।

Mandla पहले मुझे मंच पर चढ़ने नहीं दिया अब जनपद सदस्यों को

नैनपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले इंद्री में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया था । जंहा 130 जोड़ों का विवाह किया गया है। कार्यक्रम में जनपद सदस्य मंच पर मौजूद नहीं थे, जिस पर पूर्व मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले वर्ष मुझे मंच में चढ़ने नहीं दिया गया था। इस बार जनपद सदस्य नहीं है। यह मंच किसी के बाप का नहीं है, शासकीय कार्यक्रम है, सभी का हक है। हमारी मंत्री को मनमानी करने की आदत है। अधिकारी नेताओं की हर बात मानना बंद करें और योजनाओं को सही तरीके से संचालित करें।”

गौरतलब है कि देवीसिंह सैयाम मंडला जिले के कद्दावर नेता माने जाते हैं और पूर्व में मंत्री रह चुके हैं। वहीं सम्पतिया उईके वर्तमान में प्रदेश सरकार में पीएचई मंत्री हैं। दोनों नेताओं के बीच यह टकराव पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है।

इस घटना के बाद अब सबकी नजरें पीएचई मंत्री सम्पतिया उईके पर टिकी हैं। देखना होगा कि वह पूर्व मंत्री के इन गंभीर आरोपों पर किस तरह से जवाब देती हैं। क्या पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मामले में दखल देगा ?

यह वीडियो देखें

This website uses cookies.