स्वतंत्रता सप्ताह स्कूलों से निकाली गई तिरंगा रैली

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व शासकीय और निजी स्कूलों में स्वतंत्रता सप्ताह धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूली बच्चों व्दारा पूरे जोश के साथ तिरंगा रैली निकाली जा रही है।

आम लोगों में राष्ट्रप्रेम को बढ़ाने हेतु हर घर तिरंगा और स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है गुरुवार को मंडला जिले के निवास विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले पीएम श्री विद्यालय मनेरी और सेंट एंजल पब्लिक स्कूल निवास के बच्चों ने तिरंगा रैली निकाल कर स्वतंत्रता सप्ताह मनाया। मनैरी विद्यालय में रैली के पूर्व अलग-अलग पिरामिड बनाकर बच्चों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रैली के दौरान पीएम श्री विद्यालय मनेरी के प्राचार्य राविंद्र कुमार झारिया एंव समस्त शिक्षको सहित मनेरी सरपंच नारायण धुमकेती उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!