मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगातार ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं और हर रैली में कोई न कोई बड़ी घोषणाएं भी कर रहे हैं ऐसे में कई तहसील ऐसी है ज़हां के लोग जिला का सपना संजोए हुए हैं हाल में ही मऊगंज को जिला बना दिया है चुनाव के तैयारी में जुटे शिवराज चुनाव तक कितने जिले बनाते हैं देखा जाए तो प्रदेश में कई तहसील ऐसी है जिन्हें जिला बनाने के लिए दशकों से मांग चल रही है कभी न कभी इन स्थानों पर आंदोलन होते रहे हैं सिहोरा,मैहर , निवास, नैनपुर, जैसी दर्जनों तहसील है ज़हां पर जिला बनाने को लेकर आंदोलन के साथ राजनीति होती रही है हकीकत यह भी है कि चुनाव के समय ही यह मुद्दा उभरता है मैहर तहसील को तो कमलनाथ सरकार ने जिला बना ही दिया था सरकार बदली और जिला का सपना भी टूटा अब देखना यह है कि शिवराज सिंह लगातार रैली कर अपनी लाड़ली बहना योजना को लेकर प्रचार तो कर रहें हैं इसके अलावा क्या कुछ देते हैं
मंडला जिले में भी 29 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन होने जा रहा है जिले के तहसील मुख्यालय निवास के राजा शंकरशाह कुंअर रघुनाथ शाह स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है मुख्यमंत्री के दौरे की जानकारी लगते ही लोगों में एक बार फिर जिले के घोषणा की आस जाग उठी है युवाओं का कहना है कि पिछली कुछ घोषणाएं अधूरी पड़ी है इसके बावजूद हम चाहते हैं कि सिविल अस्पताल और जिला की घोषणा करके ही जाए तो दूसरी तरफ स्थानीय नेता भी मुख्यमंत्री के इस दौरे से उत्साह में कम और सकपकाए जरूर है क्योंकि निवास में लगातार मांग उठती रही है जिले के निवास में लोकसभा चुनाव के बाद अब शिवराज आ रहे हैं हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के पहले उनके दौरे पर निवास ही वह स्थान था जहां पर काले झंडे दिखाए गए थे
Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront