कोई भी त्यौहार आते हैं सबसे अधिक चिंता शुगर मरीजों को होती है आखिर उनका खान-पान संतुलित कैसे रहें दीपावली के त्योहार पर मिठाई, पकवान और खुशियों का माहौल होता है, जिसमें शुगर के मरीजों को खास ध्यान रखना पड़ता है। तरह तरह के तेलीय पकवान और मिठाइयों से दूर रहना मुश्किल हो जाता है, संयम और सतर्कता से इस चुनौती से निपटा जा सकता है इस दिवाली पर शुगर मरीज खुद को संयमित रखते हुए मिठाइयों का सीमित सेवन और अपने ब्लड शुगर स्तर को नियमित रूप से चेक करते रहें।
शुगर मरीजों के लिए दीपावली का त्योहार: मिठास के साथ सेहत का संतुलन कैसे बनाएं
दीपावली के दौरान बहुत सारे घरों में रोटी नही बनाई जाती है ऐसे में विकल्प के तौर पर सहजन के परांठे खा सकते आसपास मौजूद सहजन के पेड़ से कोमल पत्तियों को तोड़कर उसका परांठे बनवा सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है इसके साथ साथ फल, नट्स मेथी दाना या मेथी का पराठें का चुनाव कर सकते हैं।
इन चीजों से शुगर लेवल नियंत्रण में रहेगा,शुगर मरीजों को दिवाली के व्यस्त दिनों में नियमित व्यायाम और शुगर लेवल मॉनिटरिंग को न भूलने की सलाह दी जाती है। हर खाने के बाद शुगर लेवल की जांच और हल्के व्यायाम से रक्त में शर्करा की मात्रा संतुलित बनी रहती है। अपने डॉक्टर की सलाह अनुसार मेडिसिन का सेवन करते रहना भी बहुत जरूरी है।
शुगर मरीजों के लिए रामबाण है सहजन
एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, और खनिज तत्वों की प्रचुरता से युक्त सहजन, जिसे अंग्रेजी में Moringa और स्थानीय बोली में मुनगा कहा जाता है, यह शुगर मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। शुगर मरीजों के लिए सहजन के कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:
ब्लड शुगर कंट्रोल: सहजन में मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, जिससे शरीर में शुगर का स्तर स्थिर रहता है। इसके नियमित सेवन से शुगर के मरीज अपने ब्लड शुगर को बेहतर तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं।
हृदय स्वास्थ्य में सुधार: शुगर के मरीजों को अक्सर हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा अधिक होता है। सहजन में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इससे रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है और हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
पाचन तंत्र के लिए लाभकारी: शुगर के मरीजों को पाचन से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं, सहजन में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है। इससे शरीर में पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है।

Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront