चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मण्डला द्वारा नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास एवं कुल 2000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। मामला 2021 का है आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर मुंह काला कर भाग गया था घटना के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में शिकायत की गई थी न्यायालय में सुनवाई पूरी होने के बाद अब फैसला आया है।
पत्नी को ढूंढने के बहाने ले जाकर किया मुंह काला
17 अक्टूबर.2021 को अभियोक्त्री द्वारा थाना घुघरी मे रिपोर्ट लेख करायी कि दिनांक 16 अक्टूबर .2021 के करीबन 4.30 बजे मां को बताकर नहाने कुआं जा रही थी, तभी रास्ते में अभियुक्त सतीश मोगरे पिता प्रेमदास भोंगरे उम्र 23 साल निवासी पुनगाटोला, (गोरखपुर) उसे मिला और बोला कि उसकी पत्नी नहीं मिल रही है, उसे ढूंढने के लिए अपने साथ चलने को कहा उसे अपने साथ खुद के राहर के खेत तरफ ले गया और उसे अपना गमछा जो गले में डला था, उसे पकड़ने को बोला तो वह मना कर दी, तब अभियुक्त ने जबरदस्ती उसका हाथ पकड़कर उसे राहर के खेत में पटक दिया जब वह चिल्लाने लगी तो उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और बोला कि किसी को बतायी तो उसे जान से खत्म कर देगा, वह अपने आप को अभियुक्त सतीश से बचाकर जैसे-तैसे छूटकर वहां से बिना कपड़े के भागकर घर आ गयी और अपनी मां को सारी बात बतायी और मां को अपने साथ राहर के खेत के अंदर ले गयी जहा कपड़े छोड़कर वह आयी थी, जब यह वापस अपनी मां के साथ वहां गई तो अभियुक्त सतीश वहां से भाग गया था, फिर उसके कपड़े लेकर वे घर आ गये, घर आने तक अंधेरा हो गया था। उक्त रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध अपराध क्रमांक 167/21 अन्तर्गत धारा 376 (3), 506, 363, 366 भादस एवं 3, 4 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं संपूर्ण विवेचना संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्क से सहमत होते हुये विचारण उपरांत मान्नीय चतुर्थ अपर सत्र न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) जिला मण्डला द्वारा आरोपी सतीश पिता प्रेमदास मोंगरे उम्र 23 साल निवासी मुनगाटोला, (गोरखपुर) थाना घुघरी जिला मंडला को दोषी पाते हुये उक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन संचालन वरिष्ठ सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्रीमति प्रतिभा तारन के द्वारा किया गया।

Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront