दसवी और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है छात्रों के ऊपर रेंक लाने और विषयों को तैयार करने का दवाब सिर पर चढ़ा हुआ होगा। डिजिटल युग में, (AI)आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीक छात्रों के लिए विषयों की कठिनाइयों को दूर करने का आसान तरीका हो सकता है। जिससे बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है।
इसकी मदद से विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी की प्रगति को ट्रैक किया जा सकता है। यह छात्रों को यह दिखाता है कि वे किस विषय में अच्छा कर रहे हैं और किसमें उन्हें और मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही फीडबैक भी प्रदान करता है, जो छात्रों को अपनी कमियों को समझने और सुधारने में मदद करता है।
बोर्ड परीक्षा के छात्र AI (जैसे ChatGPT) से ऐसे लें मदद
किसी विषय की सही जानकारी चाहते हैं, तो गूगल में chatgpt टाइप करें लोगिन करे और स्पष्ट संक्षिप्त सवाल पूछे। उदाहरण के लिए:
गणित: “दसवीं कक्षा गणित के त्रिकोणमिति के बारे में विस्तार से बताओ।”
विज्ञान: “बारहवीं कक्षा के भौतिकी में न्यूटन के गति के नियम समझाओ।”
इतिहास: “दसवीं कक्षा के इतिहास में भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख घटनाएँ बताओ।”
अर्थशास्त्र: “बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र में मांग और आपूर्ति के सिद्धांत को समझाओ।”
एआइ चैटबॉट्स और एजुकेशनल ऐप्स विद्यार्थियों को उनके सवालों का तुरंत और सटीक उत्तर देने में मदद कर सकते हैं। अगर छात्रों को किसी विषय या प्रश्न में कोई दिक्कत हो रही हो,तो इससे तुरंत हल किया जा सकता है।
इसके माध्यम से छात्रों को जटिल अवधारणाओं को आसान भाषा में समझाने का मौका मिलता है। उदाहरण के लिए, गणित के कठिन फार्मूले या विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को इसके माध्यम से समझा सकता है जिससे कि छात्र उन्हें बेहतर तरीके से याद कर सकें।
विषय विश्लेषण और व्यक्तिगत अध्ययन
यह परिक्षार्थीयों के अध्ययन की क्षमता और उनकी ताकत को समझने में मदद करता है।उनके पिछले परीक्षणों और प्रदर्शन के आधार पर उनके कमजोर और मजबूत क्षेत्रों की पहचान कर सकता है। इसके बाद, AI एक कस्टमाइज्ड अध्ययन योजना तैयार करता है,
जो छात्र को उनके कमजोर क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है। उदाहरण के तौर पर, यदि एक छात्र गणित या विज्ञान में कमजोर है, तो एआइ उसे विशेष अभ्यास प्रश्नों और नोट्स के साथ मदद करेगा।
ऑनलाइन मॉक टेस्ट और प्रश्न बैंक
परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यह छात्रों को परीक्षा के असली माहौल में खुद को परखने का अवसर देता है। एआइ आधारित ऐप्स और वेबसाइट्स छात्रों को परीक्षा के पैटर्न के अनुसार मॉक टेस्ट प्रदान करती हैं। इसके द्वारा तैयार किए गए प्रश्न बैंक में अलग-अलग प्रकार के प्रश्न होते हैं, जो छात्रों को विभिन्न विषयों और अध्यायों पर जोर देने के लिए प्रेरित करते हैं। ये मॉक टेस्ट और प्रश्न बैंक छात्रों की गति और सटीकता में सुधार करते हैं।
कौन से विषय पर कितना समय देना चाहिए और किन टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। AI की मदद से, छात्र अपनी पढ़ाई के दौरान समय का सही उपयोग कर सकते हैं और बिना किसी तनाव के अपना शेड्यूल बना सकते हैं।
इसकी मदद से छात्र यह भी ट्रैक कर सकते हैं कि उन्होंने कितने घंटे पढ़ाई की है और उनकी प्रगति क्या है। यह छात्रों को उनके लक्ष्य के प्रति और अधिक प्रेरित करता है वीडियो, ग्राफिक्स और एनीमेशन का उपयोग करके कठिन विषयों को सरल और आकर्षक बनाते हैं।
उदाहरण के लिए, एक जटिल विज्ञान या गणित का उदाहरण इंटरएक्टिव रूप में छात्रों को दिखाया जाता है, जिससे वे आसानी से समझ सकते हैं।आज के समय बढ़ती तकनीकी का सही इस्तेमाल बेहद आसानी से किया जा सकता है।
Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront