मंगलवार को कांग्रेस ने मंडला विधायक और मप्र सरकार में पीएचई विभाग की मंत्री सम्पतिया उइके के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर पुतला दहन किया है कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंडला में मौजूद मंत्री के बंगले तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे थे।
पुलिस की चाक चौबंद इंतजाम के बाद भी कांग्रेस ने मप्र सरकार में मंत्री सम्पतिया उइके के खिलाफ प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने में सफल रही दरअसल मंत्री के खिलाफ उन्हीं के विभाग के ईएनसी व्दारा जांच के आदेश के एक पत्र के वायरल होने से मंत्री अचानक सुर्खियों में आ गई है। जिसके बाद कांग्रेस उन पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस का कहना है कि जब प्रदेश सरकार में मंत्री सम्पतिया उइके पर एक हजार करोड़ कमीशन लेने की शिकायत के बाद ईएनसी ने जांच के आदेश दे दिए हैं लिहाजा इसकी कड़ाई से जांच होनी चाहिए।
मंत्री सम्पतिया उइके पर लगे आरोप पर न्यायिक जांच की मांग
अजब एमपी में गजब हो गया है यंहा के केबिनेट मंत्री के खिलाफ उनके ही विभाग के enc ने जांच के आदेश दे दिए हैं दरअसल प्रदेश के पूर्व विधायक किशोर समरीते ने मप्र के अपर सचिव से शिकायत की थी कि केंद्र सरकार व्दारा प्रदेश के 27 हजार गांवों में नल-जल योजना संचालित की जानी थी जिसके लिए तीस हजार करोड़ भेजा गया था पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि मंत्री के लिए मंडला जिले में पदस्थ विभागीय अधिकारी ने एक हजार करोड़ कमीशन वशूल किया है ।
कांग्रेस के विधायक नारायण पट्टा ने कहा कि मंडला की जनता गंभीर पानी के संकट से जूझती आ रही है जनता को समस्या से निजात दिलाने की अपेक्षा इस तरह के मामले में संलिप्त होना दुर्भाग्यपूर्ण है। हम चाहते हैं कि मामले की न्यायिक जांच हो ताकि सब कुछ साफ़ हो सके। विभाग के व्दारा जांच के आदेश देना छोटी बात नहीं है इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.