विजय दसवीं पर्व पर शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर्व के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाईन मंडला में शस्त्रों का पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने पुलिस लाईन में रखे शस्त्रों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया गया, महाआरती के बाद वाहनों का भी पूजन किया गया। सिविल लाइन में आयोजित पूजन में मंत्री श्रीमती उईके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने विजय दशमी पर्व पर देश/प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने विजय दशमी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हमारे देश को समृद्ध संपन्न और शक्तिशाली बनाने के लिए हमारे पास शस्त्र होना आवश्यक है।

विजयदशवी पर्व की धूम, थानों में भी पूजन

विजयदशवी पर्व में जहां पुलिस मुख्यालय में शस्त्र पूजन किया गया वहीं जिले के सभी थानों में भी पूजन किया गया है। पुलिस मुख्यालय में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा कि हमारे में देश की प्रगति हुई है और नागरिकों की समृद्धि बढ़ी है। आज विजय दशमी पर्व के अवसर पर पूरे प्रदेश में शस्त्र का पूजन किया जा रहा है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के महाभारत युद्ध और भगवान श्रीराम व रावण के लंका युद्ध के बारे में भी बताया कि युद्ध में शस्त्र का अत्यधिक महत्व होता है, इससे हमारी रक्षा और जीत होती है।

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि विजयदशमी पर्व में शस्त्रों का पूजन किया जाता है। यह पूजन हमारे देश की प्राचीन परंपरा रही है। विजयदशमी पर्व में शस्त्रों के पूजन से हमें शक्ति मिलती है। इस अवसर पर हम शस्त्र का पूजन कर उनकी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। जिससे हम हमारे शस्त्र के संचालन में पारंगत रहें। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

https://www.bhaukalnews.in/collector-sp-reached-through-mother/(opens in a new tab)

Leave a Comment

error: Content is protected !!