Mandla में भीषण गर्मी Heat Wave अलर्ट

Mandla जिले में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के अनुसार शनिवार को जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जिले में Heat Weve लू की चेतावनी जारी की है। 

मौसम विभाग के रियल टाइम डाटा के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की आर्द्रता 29 प्रतिशत रही। आने वाले चार दिनों तक जिले में तेज गर्म हवाएं चलने और तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने का अनुमान है।

mandla में Heat Wave

IMD के सात दिवसीय पूर्वानुमान में 23 मई से 26 मई तक लगातार “Heat Wave” की चेतावनी दी गई है। 25 मई को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। 

देशभर में बढ़ रही गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने मध्य भारत सहित कई राज्यों में हीट वेव अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मई के अंतिम सप्ताह तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

हीट वेव से बचाव के लिए जरूरी सलाह

पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें

हल्के और सूती कपड़े पहनें

खाली पेट धूप में बाहर न निकलें

घर से बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें

also read जनसेवा या सोशल मीडिया

This website uses cookies.