mandla शुक्रवार को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने नगरपालिका मंडला में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने हुए नगर पालिका अधिकारी गजानन नाफडे को रंगे हाथों पकड़ा है।
लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान चंद को एलईडी लाइट एवं फिटकरी के सप्लाई का ठेका प्राप्त हुआ कार्य का 392300 रुपए का भुगतान हो गया था शेष 15 लाख का बिल पास करने के एवज में राशी की मांग की जा रही है। ठेकेदार का बिल पास करने के लिए पहले चार लाख रुपए की मांग की गई थी बाद में दो लाख रुपए में सहमति बनी थी।
लोकायुक्त जबलपुर व्दारा मामले में सत्यापन के बाद मंडला में जाल बिछाया जैसे ही सीएमओ गजानन नाफड़े ने 2 लाख रुपये की रिश्वत की रकम ली लोकायुक्त की टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया इस कार्रवाई के बाद नगर पालिका में हड़कंप मच गया लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशो.)2018 की धारा-7,13(1)B,13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
ट्रेप दल सदस्य- , टी एल ओ निरीक्षक राहुल गजभिए निरीक्षक जितेंद्र यादव निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल।

Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.