Mandla ट्रैक्टर में लदा पैरा बिजली तार से टकराया लगी आग

Mandla बुधवार को निवास क्षेत्र में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं, जिसमें समय रहते राहत मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

पहली घटना बस्तरी पंचायत के अंतर्गत आने वाले उमरिया गांव की है। यहां से गुजर रहा एक ट्रैक्टर, जिसमें अनाज और पैरा लदा हुआ था, अचानक बिजली के तार से टकरा गया। टकराव के चलते पैरा में तेजी से आग लग गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल निवास पुलिस और नगर परिषद अग्निशमन दल को सूचना दी। बजली बंद कराने के बाद आग पर काबू पाया पाया गया।

वहीं दूसरी घटना निवास के नजदीकी बिसनपुर गांव के पास हुई, जहां दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच खेत में पड़ी नरवाई में आग फैल गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा।

अग्निशमन कर्मचारी निरंजन सिगरौरे के अनुसार तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही थी। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

This website uses cookies.