kanha tiger reserv में एक और बाघ की मौत, संक्रमण बना कारण ?

मंडला जिले के Kanha Tiger Reserve में मंगलवार को एक बार फिर बाघ की मौत का मामला सामने आया है। अप्रैल माह में छः बाघों की मौत के बाद मई माह में यह दूसरे बाघ की मौत है। लगभग 45 दिनों में आठ बाघों की मौत से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मुक्की परिक्षेत्र अंतर्गत बीट मोहगांव के कक्ष क्रमांक 156 में एक बाघ मृत अवस्था में मिला है घायल एवं अस्वस्थ बाघ की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान बाघ का शव बरामद किया गया।

प्रबधन के व्दारा बाघ की उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष बताई गई है। पोस्टमार्टम जांच में बाघ के शरीर पर चोट के निशान और फेफड़ों में संक्रमण पाया गया, हालांकि बाघ के शरीर के अन्य अंग जैसे कैनाइन दांत, नाखून और मूंछ के बाल सुरक्षित पाए गए हैं। 

गौरतलब है कि कान्हा नेशनल पार्क में अप्रैल माह में ही छः बाघों की मौत का मामला सामने आया था, सबसे अधिक बाघ होने का तमगा लिए इस पार्क पर लगातार हो रही मौतों के कारण पत्रकारों व्दारा 14 दिन तक धरना प्रदर्शन भी किया गया था। ऐसे में मई माह में फिर एक के बाद दूसरे बाघ की मौत ने वन प्रबंधन और वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही बाघों की मौत से वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। 

प्रबंधन का कहना है कि विसरा और अन्य सैंपल सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।  कार्रवाई के दौरान वन विभाग, एनटीसीए प्रतिनिधि, पशु चिकित्सक, फील्ड बायोलॉजिस्ट और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें बाघों की मौत सत्ता खामोश

This website uses cookies.