ज़हां पूरे प्रदेश में अचानक ठंड बढ़ी है वहीं मंडला जिला भी ठंड के सितम से दो चार हुआ है बीते दो दिनों में यहां पारा आठ से दस डिग्री तक पहुंच गया है लगातार पाला गिरने से किसान से लेकर आम लोग परेशान हैं बदलते मौसम को देखते हुए पहले से ही स्कूलों के समय को परिवर्तित कर दिया गया था पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया छाने के बाद गाड़ियों को लेकर यातायात विभाग ने एडवाइजरी जारी की है वहीं पाले के कारण किसान के माथे पर भी सिकन आ रही हैं
बीते दो दिनों से ठंड ने जोर पकड़ा है जिससे छोटे बच्चों के लिए समस्या पैदा हो गई है कलेक्टर ने सुबह लगने वाले स्कूलों के लिए नौ बजे का समय निर्धारित किया था लेकिन बीते दिनों से ग्यारह बजे तक तापमान दस डिग्री तक रह रहा है ऊपर से कोहरे ने सितम ढा रखा है जिसके चलते अभिवाहक बेहद परेशान रहे हैं हालांकि शाम को कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में सात जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है
गूगल देवता ने भविष्य वाणी की है कि जिला का तापमान रात से सुबह तक छः से सात डिग्री तक रह सकता है स्वास्थ्य विभाग ने भी एडवाइजरी कर कहा है कि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले सुनिश्चित करें कि उनके कान में रुई के पोहे के साथ सिर को टोपे से ढके ताकि ठंड से नुकसान न हो वैसे भी ठंड में सर्दी खांसी बुखार की समस्या होती है लेकिन ऐसे मौसम में ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलें तो ज्यादा अच्छा होगा मौसम में लगातार परिवर्तन ने किसानों को चिंतित कर दिया है पिछले कई सालों के बाद देखने को मिला है कि दिसम्बर के माह में कोई बारिश नहीं हुई है ऊपर से पिछले दो दिनों से रात में बहुत ज्यादा पाला गिरा है जिससे दलहन फसलों को नुक़सान हो सकता है


Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront