सांभर शिकार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

सोमवार को वन विभाग ने मादा सांभर के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, प्रकरण की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपीयों को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार 04 अक्टूबर 2026 को परिक्षेत्र भैसानघाट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में वन विभाग के गश्ती दल द्वारा नियमित गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक फरसा (धारदार हथियार) बरामद कर जब्त किया गया।

आरोपियों से पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर वन क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार की गई एक मादा सांभर का शव बरामद किया गया। मृत सांभर के शव का परीक्षण कान्हा टाइगर रिजर्व के वन्यप्राणी चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!