ओलंपिक पदक विजेताओं की मौजूदगी में कान्हा में पर्यटन सत्र शुरू

मंडला, 1 अक्टूबर 2026। ओलंपिक पदक विजेता नीरज चौपड़ा और गगध नारंग तथा ओलंपियन इलावेनिल वेलारेवीन की मौजूदगी में गुरुवार को कान्हा टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में नए पर्यटन सत्र का शुभारंभ हुआ। खटिया पर्यटन द्वार पर क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटन वाहनों को रवाना किया।

विश्व प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क मानसून अवधि समाप्त होने के बाद खटिया मुक्की और सरही पर्यटन द्वारों से कोर क्षेत्र में सफारी शुरू हो गई है। मुक्की में उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ किया।

इसी अवसर पर 1 से 7 अक्टूबर तक आयोजित वन्यजीव संरक्षण सप्ताह का भी शुभारंभ हुआ। अतिथियों, वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और पर्यटकों ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण की शपथ ली।

पर्यटन सत्र शुरू होने से स्थानीय गाइड, वाहन चालक, होटल, रिसॉर्ट और होमस्टे संचालकों सहित पर्यटन से जुड़े लोगों को रोजगार और आय के अवसर मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!