दीपावली त्यौहार के लिए जहां एक तरफ लोगों की तैयारी शुरू हो गई है तो वही दीपावली को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को जिला प्रशासन ने नगर परिषदों और पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि दीपावली में मिट्टी के दिए और अन्य वस्तुओं को बनाकर बैचने वाले शिल्पकारों से कोई भी टेक्स न वशूला जाए।
जिला माटीकला अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि जिले के नगरीय निकाय/ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुम्हार समुदाय के परम्परागत शिल्पियों द्वारा मिट्टी के दीपक एवं अन्य उत्पाद बनाये जाते हैं तथा उन्हें विभिन्न त्योहारों के अवसर पर बाजारों में विक्रय हेतु लाया जाता है।
प्रदेश के परम्परागत माटी शिल्पियों को उनके माटी उत्पादों (दीपक, खिलौने, सजावटी सामान आदि) को बढावा देने हेतु स्थानीय निकायों/ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में उचित स्थान उपलब्ध कराकर विक्रय की व्यवस्था कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इन शिल्पियों से किसी भी प्रकार की कर वसूली न की जाये ताकि मिट्टी के दीयों के उपयोग को प्रोत्साहन मिल सके।
दीपावली से पहले मोनिका सिंह को पहुंचाया उज्जैन
मण्डला से 12 कि.मी. ग्राम हिरदेनगर दुर्गा पंडाल के समीप एक मानसिक रोगी मोनिका सिंह पिता जितेन्द्र निवासी जिला जोनपुर उत्तरप्रदेश को पुलिस के माध्यम से 11 अक्टूबर 2024 को रात्री में जिला चिकित्सालय मण्डला लाया गया। महिला के साथ कोई भी परिजन नहीं था। मानसिक महिला के साथ एक नवजात शिशु भी था, जिला चिकित्सालय मण्डला में माँ और नवजात बच्चे की संपूर्ण जाँच कराई गई और उपचार किया गया।
कलेक्टर मण्डला के निर्देशन में विक्षप्ति महिला को रेडक्रॉस सोसायटी मण्डला के माध्यम से उच्च मानसिक उपचार हेतू अंकित ग्राम सेवा धाम आश्रम ग्राम अम्बोदिया, तहसील घट्टिया जिला उज्जैन पहुंचाया गया है। कलेक्टर मण्डला के मानवीय संवेदनाओं के चलते उक्त विक्षिप्त महिला का समय रहते जिला चिकित्सालय मण्डला से सेवा धाम आश्रम उज्जैन पहुंचना संभव हो सका। मानव सेवा के इस कार्य में सिविल सर्जन डॉ. विजय सिंह धुर्वे, आर.एम.ओ. डॉ. प्रवीण उईके, मेटरनिटी विंग की टीम, सहायक प्रबंधक अजय सैयाम, आसिफ खान एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront