कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की दिनांक 4 अक्टूबर 2023 की स्थिति के अनुसार मंडला जिले में कुल 793039 मतदाता हैं जिनमें 391471 पुरूष, 401553 महिला एवं 15 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं योजना भवन में फोटोयुक्त मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा राजनैतिक दलों के पुनरीक्षण की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
युक्तियुक्तकरण के पश्चात 945 मतदान केन्द्र
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि युक्तियुक्तकरण के पश्चात जिले में मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 945 है। विधानसभा बिछिया में 304, निवास में 321 तथा मंडला में 320 मतदान केन्द्र नियत किए गए हैं।
जिले में सबसे अधिक जेंडर रेपो रेट निवास का
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की दिनांक 4 अक्टूबर 2023 की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 793039 मतदाता हैं जिनमें 391471 पुरूष, 401553 महिला एवं 15 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। जिले का जेंडर रेशो 1026 तथा ईपी रेशो 63.76 है। विधानसभा बिछिया में कुल 259692 मतदाता हैं जिनमें 128066 पुरूष, 131621 महिला एवं 5 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं।
बिछिया का जेंडर रेशो 1028 तथा ईपी रेशो 62.89 है। विधानसभा निवास में कुल 265062 मतदाता हैं जिनमें 130553 पुरूष, 134502 महिला एवं 7 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। निवास का जेंडर रेशो 1030 तथा ईपी रेशो 63.80 है। विधानसभा मंडला में कुल 286285 मतदाता हैं जिनमें 132852 पुरूष, 135430 महिला एवं 3 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। मंडला का जेंडर रेशो 1019 तथा ईपी रेशो 64.59 है।

जिले में 10054 पीडब्ल्यूडी मतदाता
जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन तिथि को जिले में कुल 10054 दिव्यांग मतदाता हैं। उन्हांेने बताया कि बिछिया विधानसभा में 3184, निवास विधानसभा में 3592 तथा मंडला विधानसभा में कुल 3278 दिव्यांग मतदाता हैं।
80 वर्ष से अधिक आयु के 6696 मतदाता
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी कि जिले की तीनों विधानसभाओं में 80 वर्ष से अधिक आयु के कुल 6696 बुजुर्ग मतदाता हैं जिनमें 2331 पुरूष तथा 4365 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। बिछिया विधानसभा में कुल 2344 बुजुर्ग मतदाताओं में से 765 पुरूष मतदाता एवं 1579 महिला मतदाता हैं। निवास विधानसभा के अंतर्गत कुल 2220 बुजुर्ग मतदाताओं में से 762 पुरूष मतदाता एवं 1458 महिला मतदाता हैं। इसी प्रकार मंडला विधानसभा के अंतर्गत कुल 2132 बुजुर्ग मतदाताओं में से 804 पुरूष मतदाता एवं 1328 महिला मतदाता हैं।
18-19 आयु वर्ग के 37093 मतदाता
जिले की तीनों विधानसभाओं में 18-19 आयु वर्ग के कुल 37093 मतदाता हैं जिनमें 19073 पुरूष, 18018 महिला तथा 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। बिछिया विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 12187 मतदाताओं में से 6413 पुरूष मतदाता एवं 5774 महिला मतदाता हैं। निवास विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 12584 मतदाताओं में से 6417 पुरूष मतदाता एवं 6166 महिला एवं 1 अन्य मतदाता सम्मिलित हैं। इसी प्रकार मंडला विधानसभा के अंतर्गत 18-19 आयु वर्ग के कुल 12322 मतदाता हैं जिनमें 6243 पुरूष, 6078 महिला तथा 1 अन्य मतदाता शामिल हैं।

Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront