मंडला जिले में कलेक्टर की अनुशंसा पर जबलपुर कमीश्नर ने ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी को निलंबित कर दिया है मालूम हो कि मंडला कलेक्टर ने अपने दौरे के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में बड़ी लापरवाही देखी थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर सलोनी सिडाना की अनुशंसा पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी के निरीक्षण में पाई गई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर जबलपुर संभाग अभय वर्मा द्वारा तत्कालीन खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 17 मई 2023 को कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थी। स्थानीय लोगों द्वारा डॉ. उईके की कार्यप्रणाली के प्रति असंतोष व्यक्त किया गया। शिकायत के आधार पर कलेक्टर डॉ. सिडाना ने चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर द्वारा विकासखंड चिकित्सा अधिकारी घुघरी के निलंबन का प्रस्ताव कमिश्नर जबलपुर को भेजा गया। प्रस्ताव के आधार पर कमिश्नर अभय वर्मा ने डॉ. लक्ष्मण सिंह उईके को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मंडला नियत किया है। निलंबन अवधि में डॉ. उईके को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत
191773 महिलाओं के खाते में राशि अंतरित
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जिले में 1 लाख 91 हजार 773 महिलाओं के खाते में एक हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। जिला मुख्यालय के नेहरू पार्क में भी एलईडी के माध्यम से जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया। इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, सहायक संचालक महिला बाल विकास रोहित बड़कुल सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए योजना को महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर प्रतिपादित किया। उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक मुख्यमंत्री के संबोधन को एलईडी के माध्यम से सुना। कार्यक्रम के उपरांत लाड़ली बहनों द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं नर्मदा तट पर दीपदान किया गया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत आभार वीथिका में संदेश लिखकर महिलाओं के हित के लिए लगातार योजनाएँ संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
मिलने वाली राशि का बेहतर उपयोग करें – कलेक्टर
नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र हुई बहनों से मिली। इस दौरान उन्हांेने चर्चा करते हुए योजना के प्रति बहनों की प्रतिक्रिया जानी। कलेक्टर ने पात्र बहनों से चर्चा करते हुए कहा कि योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली एक हजार की राशि का पारिवारिक, स्वास्थ्य एवं स्वावलम्बन के लिए उपयोग करें। प्रतिमाह मिलने वाली इस सहायता का अपने जीवन को बेहतर बनाने में अधिक से अधिक उपयोग करें। कलेक्टर ने महिलाओं को बैंक की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उन्हें अपने ओटीपी सहित अन्य जानकारी किसी से साझा न करने की समझाईश दी।

Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront