मंडला जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न शासकीय संस्थानों में राष्ट्रीय पर्व पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा ग्रामीण अंचलों में बीते कुछ वर्षों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर लोगों का उत्साह और जज्बा बढ़ा है। 15 अगस्त के अवसर पर पूरा गांव राष्ट्रीय पर्व के रंग में रंगा नजर आया। मंडला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसा ही उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही ग्रामीण पंचायत भवनों और स्कूल परिसरों में एकत्रित होने लगे।
बच्चों और ग्रामीणों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ। विभिन्न गांवों में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।
ग्राम पंचायत सरस्वाही, पायली बाहुर, हरिसिंगौरी, सुखरी संग्रामपुर, गडरा, बम्हनी, हाथीथारा सहित जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग और अन्य शासकीय संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में भाग लेकर राष्ट्रीय पर्व के प्रति अपनी आस्था और देशभक्ति का परिचय दिया।

Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.