Weather update मंडला में बारिश और ओलावृष्टि

मप्र के मंडला में मौसम (weather update) में बदलाव देखने को मिला यंहा कई स्थानों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है। 

weather update पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार से क्षेत्र में बादल छाए हुए थे शुक्रवार को जिले के नैनपुर नारायणगंज क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है जबकि निवास सहित कई स्थानों में तेज गर्जना के साथ बारिश हुई है। अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आई है। जिले के निवास क्षेत्र में रात नो बजे के बाद बारिश और तेज हवाएं चलती रही जिससे विद्युत सेवा कुछ समय के लिए प्रभावित हुई हैं।

Weather update पश्चिमी विक्षोभ क्या है?

पश्चिमी विक्षोभ भारत के मौसम को प्रभावित करने वाली एक महत्वपूर्ण प्रणाली है, जो एक कम दबाव वाली मौसम प्रणाली होती है, जो पश्चिम से पूर्व दिशा में चलती है। यह मुख्य रूप से भूमध्य सागर क्षेत्र से उत्पन्न होकर भारत तक पहुंचती है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ के अलावा भी कई सिस्टम एक्टिव हैं जिसके चलते कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक यह बदलाव जारी रहेगा। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में कई सालों बाद हुआ है कि दिसम्बर से फरवरी के बीच बारिश नहीं हुई है। अगर ओलावृष्टि होती है तो बड़ा नुक़सान होगा।

This website uses cookies.