दो सौ फिट खाई में गिरा वाहन चार की मौत क्रेन की मदद से लोगों को निकाला जा रहा है

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है यहां पर अनियंत्रित पिंकअप वाहन दो सौ फिट नीचे खाई में जा गिरा है अब तक चार लोगों की मौत हो गई है घटना छिंदवाड़ा जिले के जुन्नार देव थाना क्षेत्र की है यहां के गोरखघाट के पास चार पहिया वाहन खाई में जा गिरा है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और क्रेन की मदद से लोगों को निकाल कर जिला अस्पताल में भेजा जा रहा है शुरुआती जानकारी है कि वाहन बैतूल जिले के आठनेर का है जिसमें पच्चीस से तीस लोग महाशिवरात्रि पर्व के मेले के लिए पिंकअप वाहन से जा रहे थे मेला होशंगाबाद की सीमा में आयोजित किया जाता है घटना के बाद चार की मौत हो गई है जबकि दस के लगभग लोग घायल हैं

This website uses cookies.