मध्यप्रदेश के भिंड में मोटरसाइकिल टृक के चपेट में आकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिससे दो लोगों की मौत हो गई है मामला उमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोड़ा चिमनी के पास का है जहां बसंत सिंह पुत्र मुलायम सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी हीरालाल का पुरा उपेंद्र उर्फ बच्चा सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी स्योडा जालौन से अपनी तारीख पेशी कर अपनी मोटरसाइकिल सेलौट रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दिया मोटरसाइकिल में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही उमरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घायलों को उठाकर आनन-फानन में जिला चिकित्सालय लेकर आई जहां डॉक्टरों ने चेकअप करने के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया उमरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु पीएम हाउस में रखवा दिए हैं
माल गाड़ी के डिब्बे उतरे पटरी से
दमोह रेलवे स्टेशन के समीप पथरिया फाटक पर आज सुबह एक बड़ा हादसा घटित होने से टल गया आज दमोह रेल्वे स्टेशन से सागर कटनी की ओर जा रही एक मालगाड़ी से कई मवेशी आकर टकरा गई जिससे मालगाड़ी के चार पहियों का एक पूरा सेट डिब्बे के नीचे से निकलकर दूसरे रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया और करीब तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। इस हादसे में कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन रेल यातायात बंद हो गया है और दोपहर तक बहाल होने की संभावना है। गनीमत यह रही की ट्रेक पर रेल विभाग का कोई भी कर्मचारी दूसरे रेलवे ट्रैक पर काम नहीं कर रहा था वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना सुबह 8 बजे कि है जब अचानक ही मालगाड़ी के चार पहिए गाड़ी से निकलकर दूसरे ट्रैक पर पहुंच गए। इस हादसे में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। रेल विभाग के अधिकारियों को खबर मिली तो सभी मौके पर पहुंचे हैं और अब मालगाड़ी के उस डिब्बे को पहिए लगाकर ट्रैक पर लाने का काम चल रहा है। हादसे के बाद सभी यात्री ट्रेनों को भी रोक दिया गया है। फिलहाल रेलवे ट्रैफिक पूरी तरह बंद है। अधिकारी कह रहे हैं कि यातायात शुरू होने में करीब 2 घंटे लगेंगे, लेकिन इसकी अभी संभावना नहीं दिख रही सहायक स्टेशन मास्टर जीडी अग्रवाल ने बताया कि सुबह अचानक मालगाड़ी का डिब्बा ट्रैक से उतर गया और पहिए निकल गए, जिन्हें जेसीबी की मदद से वापस लगाया जा रहा है। फिलहाल रेलवे ट्रैफिक बंद है। कुछ ही घंटों में सब ठीक हो जाएगा। मालगाड़ी के ट्रैक पर एक मवेशी मृत पड़ा है, जिसे लेकर यह माना जा रहा था कि मवेशी की टक्कर के कारण डिब्बे उतरे हैं, लेकिन सहायक स्टेशन मास्टर अग्रवाल का कहना है कि मवेशी के टकराने से ऐसा नहीं हुआ है। अचानक डिब्बे पटरी से बाहर निकले हैं, जिससे हादसा हुआ है।
Aditya Kinkar Pandey is the Editor and Journalist at Bhaukal News. Having completed his formal education in journalism in 2008, he brings over 18 years of active field experience in reporting. He specializes in ground-level journalism, covering politics, administration, crime, and civic issues across Mandla, and the tribal belt of Madhya Pradesh. Through fact-based and investigative reporting, he is dedicated to bringing rural and local issues to the forefront