Today Gold rate सोने और चांदी की कीमतें आज आसमान छू रही हैं। गुरुवार को सोना दर प्रति दस ग्राम नई ऊंचाई 1 लाख 75 हजार के करीब पहुंच गया है अब मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए गहने खरीदने का सपना देखना भी कठिन होता जा रहा है।
शादी के सीजन में सोना और चांदी का सामाजिक महत्व है है। बहन बेटी की शादी में गहने लेना हर परिवार की प्राथमिकता होती है, लेकिन मौजूदा कीमतों ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर इस महंगाई में गहने कैसे खरीदे।Today Gold rate
Today Gold rate शादी के सीजन में गहना खरीदना हुआ चुनौती
Silver Price Today महगांई के इस दौर में गहना खरीदना किसी चुनौती से कम नहीं है। हाथों में पहनने वाला कंगन अब सपना बन चुका है सोने चांदी का काम करने वाले अभय कहते हैं कि कंगन कम से कम बीस ग्राम का बनता है जो आज के समय में तीन लाख से ज्यादा का पड़ेगा। सोना चांदी व्यवसायी के लिए व्यापार करना मुश्किल हो गया है। गृहणी इंदू उपाध्याय कहती हैं कि बेटी की शादी में चार साल का वक्त है तैयारी अभी से करनी पड़ेगी मंगलसुत्र भी इतना मंहगा पड़ रहा है कि खरीदने की सोच नहीं पा रहे हैं।
क्यों महंगा हो रहा है सोना चांदी
इस वक्त दुनिया भर के कमोडिटी बाजार में आग लगी हुई है गुरुवार को जहां सोना 1 लाख 75 हजार रुपए के आगे निकला तो दूसरी तरफ़ चांदी चार लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। दुनिया भर के शेयर बाजारों में जारी अस्थिरता, भू-राजनीतिक तनाव और संभावित युद्ध की आशंकाओं ने निवेशकों को सुरक्षित विकल्प की ओर मोड़ा है। इसका सीधा फायदा सोने और चांदी को मिला है।
माना जा रहा है कि अमेरिका के खिलाफ कई देश डॉलर को कमजोर करने की रणनीति के तहत बड़े पैमाने पर सोने चांदी की खरीदारी कर रहे हैं। इसी कारण दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने अपने गोल्ड रिजर्व में लगातार इजाफा किया है।
केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की भारी खरीद से अमेरिकी डॉलर पर दबाव बढ़ा है। हालांकि भारत को छोड़कर कई देशों की मुद्राओं में स्थिरता देखने को मिली है, लेकिन भारत में डॉलर के मुकाबले रुपये में तेज गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर भी सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा है, जिससे घरेलू बाजार में दाम और चढ़ गए हैं।
महंगे होते गहनों ने मध्यमवर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है। शादी के सीजन में जहां हर परिवार बहन-बेटी के लिए गहने लेना चाहता है, वहीं बढ़ती कीमतें बजट को बिगाड़ रही हैं।
गणतंत्र दिवस में क्या ध्वजारोहण होता है

Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.