mandla latest वर्तमान शिक्षा सत्र के लिए अचानक फीस बढ़ोतरी से परेशान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ छात्रों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
सोमवार को मंडला जिले के निवास महाविद्यालय के छात्रों ने छात्र संगठन एबीपी के बुलावे पर धरना दिया। महाविद्यालय में साइंस और कला संकाय को मिलाकर 700 के लगभग छात्र छात्राएं है। छात्र छात्राएं पहले से ही यहां के प्रबधन की मनमानी से परेशान था अब फीस में बढ़ोत्तरी होने से और भी मुश्किले बढ गई है। छात्रों ने बताया कि बीए के लिए आठ हो रूपये बढ़ाए गए हैं जबकि बीएससी के लिए 1500 रूपये बढ़ाए गए हैं। जिले के किसी भी महाविद्यालय में इतनी फीस नहीं बढ़ाई गई है। महाविद्यालय में व्यवस्थाएं न की बराबर है मगर मनमाने तरीके से फीस बढ़ाई गई है।
mandla: महाविद्यालय में अवस्था का अंबार
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने नाम न छापने की शर्त में बताया कि जगह कम होने से बैठक सही नहीं है अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है, पता नहीं व्यवस्था सही होंगी वहीं एक अन्य छात्र ने कहा कि बाथरूम में गंदगी पटी रहती है कभी साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है आज प्रदर्शन होता देख बाथरूम में एक बाल्टी पानी रखवा दिया गया है। छात्र तो यंहा वहां चले जाते हैं मगर छात्राओं को बहुत ज्यादा परेशानी होती है महाविद्यालय में शौचालय की व्यवस्था न होने से फ्रेस होने बस स्टेड जाना पड़ता है। बहुत सारे छात्र छात्राएं पीने का पानी साथ लेकर आते हैं क्योंकि फिल्टर टंकी का पानी बदला नहीं जाता है।
बता दें कि यंहा पर मौजूद प्राचार्य के खिलाफ पहले भी छात्रों ने प्रदर्शन किया है लगभग दो दशक से वो यहां विराजमान हैं इस बीच कई शिक्षक आकर चले भी गए मगर प्राचार्य टिके हैं। पूरे मामले पर दो बार प्राचार्य से बात करने की कोशिश की गई मगर उनके व्दारा टाल दिया गया।
Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.