बावली में गिरे व्यक्ति का पुलिस ने किया रेस्क्यू

मंडला जिले के निवास नगर परिषद में राधा कृष्ण मंदिर के बगल में मौजूद गहरी पुरानी बावली से पुलिस ने एक व्यक्ति को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है पुलिस ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह को बावली के आसपास के लोगों से डायल 100 को सूचना मिली थी जिसके बाद थाना प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंची बावली के आसपास मौजूद झाड़ियों के चलते रेस्क्यू करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने पीड़ित को सकुशल बाहर निकाल लिया व्यक्ति की पहचान बाबलू सैयाम के रूप में हुई है। 

 संभावना जताई जा रही है कि रात को गिरा था उसकी किस्मत अच्छी थी कि बावली में एक प्लास्टिक खोखा तैर रहा था जिस पर वह रात भर बैठा रहा सुबह उसकी आवाज लोगों ने सुनी और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल बालू सैयाम का इलाज जारी है। अभी तक यह नहीं पता चला कि मुख्य सड़क को छोड़ कर यह व्यक्ति आखिर बावली तक क्यों और कैसे पहुंचा

This website uses cookies.