mandla pulish ने महिला से सायबर ठगी करने के आरोप में नोयडा उत्तरप्रदेश से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपीयों ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ₹10,95,840/- की ठगी किया है।
जिले के ऑनलाइन NCRP (1930) पोर्टल पर साइबर फ्रॉड की शिकायत प्राप्त हुई थी जिस पर मंडला पुलिस ने जांच के बाद नोएडा पुलिस की मदद से यह सफलता प्राप्त की है
cyber fraud – प्रमिला तेकाम, उम्र 51 वर्ष, निवासी गौकुलधाम कॉलोनी, महाराजपुर, जिला मण्डला ने शिकायत कर पुलिस को बताया था कि वर्ष 2015 में उनके द्वारा मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली गई थी, जिसकी केवल प्रथम वर्ष की किस्त(रु 27150/-) जमा की गई थी।
mandla pulish cyber fraud
दिनांक 12.12.2025 से अज्ञात मोबाइल नंबरों से कॉल कर स्वयं को इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताकर पॉलिसी री-ओपन, एनओसी एवं मैच्योरिटी राशि दिलाने का झांसा दिया गया। आरोपियों द्वारा येस बैंक एवं इंडियन ओवरसीज बैंक खातों के माध्यम से फोन-पे द्वारा अलग-अलग तिथियों में कुल ₹10,95,840/- की राशि छलपूर्वक ट्रांसफर करवाई गई।
थाना महाराजपुर द्वारा साइबर सेल से तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जानकारी एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की लोकेशन नोएडा (गौतमबुद्ध नगर, उ.प्र.) में पाई गई। थाना महाराजपुर की टीम द्वारा नोएडा साइबर थाना के सहयोग से 02 आरोपियों गौरव, पिता महेश सिंह प्रजापति सचिन, पिता श्रीचंद वाल्मीकि को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मण्डला लाया गया।
Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.