मंडला में आठ लाख की 1584 लीटर शराब पकड़ी गई

मंडला पुलिस को अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आयशर वाहन से करीब 8 लाख कीमत की देशी विदेशी शराब जब्त की है। इसके साथ ही, मौके से पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात को जबलपुर की ओर से आ रही एक नीली रंग की आयशर एमपी 20 जेए 6521 में भारी तादाद में अवैध शराब की सूचना पुलिस को मिली थी एसडीओपी के नेतृत्व में  महाराजपुर और कोतवाली थाना पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई। 

वाहन में 8 लाख कीमत की देशी और विदेशी शराब एवं 5 लाख कीमत की आयसर वाहन को जप्त कर  पांचों आरोपियों को न्यायलय में पेश किया गया है 

मंडला राजेश रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि शराब को गाजीपुर में ठिकाने लगाया जा रहा था। कंहा से शराब लाई गई है इसकी भी जांच की जा रही है। 

Leave a Comment