mandla News
जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा माइक्रो बीट पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्रामीण नागरिकों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े अहम विषयों की जानकारी दी गई।
Pulish chaupal के माध्यम से आमजन को हेलमेट की अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
mandla news नशा समाज के लिए घातक
नशा मुक्ति पर विशेष रूप से जोर देते हुए पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। युवाओं से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और यदि कहीं अवैध शराब या मादक पदार्थों का कारोबार दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
ग्रामीणों से संवाद के जरिए महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर भी जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ एवं अन्य अपराधों की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई। जिले के थाना कोतवाली (फूलसागर), थाना टिकरिया (सिंगौध), थाना महाराजपुर (पोड़ी), थाना मोहगांव (बिलगांव), थाना मवई (जामगांव), थाना घुघरी (गजराज, पिपरदा), थाना मोतीनाला (सालीवाड़ा, खलोडी, खमरिया),
थाना निवास (कटंग सिवनी), मेहरा सिवनी थाना टिकरिया (चौकी रतनपुरा, बम्हनी (सुनहरा) एवं चौकी टाटरी (धनौरा), चौकी पिंडरई (जैतपुरी, टिकरिया), चौकी सलवाह (ढेंको मदनपुर), चौकी मनेरी (लहसर, साल्हेपानी, जेब्रा), चौकी अंजनिया (कांसखेड़ा) क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें सोना और चांदी के दाम

Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.