mandla latest बाइक सवार चार युवकों की मौत

mandla latest पुलिया के नीचे बाइक गिरने से चार युवकों की मौत हो गई है पुलिस ने। चारों शवों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीजाडांडी भेज दिया है। 

शनिवार रात को जिले के कालपी भैसवाही रोड में स्थित एक पुलिया से बाइक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी जिससे बाइक में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 से थाना में सूचना दी गई जिसके बाद बीजाडांडी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पुलिया के नीचे से निकाला। 

  संभवतः मृतक भैसवाही गांव या आसपास मौजूद गांव जा रहे थे पुलिस इस भीषण हादसे के कारणों की जांच कर रही है अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके की स्थिति देखकर लग रहा है कि पुलिया क्षतिग्रस्त थी जिसके चलते यह भीषण हादसा हुआ है।

mandla latest पलटे ट्रक में फंसे चालक परिचालक को निकालने वाले बाल बाल बचे

शनिवार रात तकरीबन आठ से नौ बजे के बीच बीजाडांडी में अनियंत्रित होकर एक ट्रक पलट गया बीच सड़क में पलटे इस टृक में चालक और परिचालक फंस गए थे तेज आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे जिनमें से एक पत्रकार सहित तीन लोगों ने चालक परिचालक को बचाने का प्रयास किया  कुछ ही देर में एक अन्य ट्रक अनियंत्रित होकर पलटे हुए टृक से टकरा गया जिससे बचाव कार्य में लगे तीन लोग बाल बाल बचे पत्रकार राहुल सिंह ने बताया कि ढलान होने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर पलटे ट्रक से टकरा गया जिससे चालक को बचाने वाले तीन लोगों को मामूली चोट आई है।

घटना के बाद पहुंची पुलिस ने बंद सड़क को खुलवाने का प्रयास शुरू किया तकरीबन दो घंटे से अधिक मशक्कत के बाद जबलपुर मंडला मार्ग में यातायात शुरू हो सका।

also read कैसा रहा मौसम

This website uses cookies.