मप्र के मण्डला से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है mandla bomb threat यंहा जिला कोर्ट को बम से उड़ानें की धमकी मिली है धमकी मेल के जरिए अज्ञात व्यक्ति के व्दारा भेजी गई है। जानकारी लगते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है।
mandla bomb threat पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक धमकी भरा मेल कोर्ट प्रशासन को भेजा गया है जिससे हड़कंप मच गया है तत्काल पुलिस को सूचना दी गई पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई है कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है फिलहाल पुलिस मेल की जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि धमकी किसने और कहां से भेजी इससे पहले सतना जिला कोर्ट को भी इसी तरह की धमकी दी गई थी।
mandla bomb threat पुलिस ने संभाला मोर्चा चप्पे-चप्पे की जांच जारी
बम से उड़ानें की धमकी के बाद मौके पर पहुंचे एसडीओपी पियुष कुमार मिश्रा ने बताया कि कोर्ट परिसर में सघनता से जांच की जा रही है न्यायालय को इस तरह से धमकी भरा मेल भेजना संघीय अपराध कि श्रेणी में आता है उक्त मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर कर जांच शुरू कर दी गई है सायबर की टीम पता लगा रही है कि मेल कहा से भेजा गया है। किस उपकरण का उपयोग मेल के लिए इस्तेमाल हुआ है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इस तरह से ईमेल के जरिए सनसनी फैलाने का क्या मकसद है।
also read लापरवाही ने ली चार युवकों की जान
Aditya Kinkar Pandey is a Since completing his formal education in journalism in 2008, he has built for delivering in-depth and accurate news coverage. With a passion for uncovering the truth, Aditya has become bring clarity and insight to complex stories. work continues to investigative journalism.