Mandla 11 केबी विद्दुत लाइन टूटने से तीन गांवों के बीच फैली आग

Mandla गुरुवार को 11 केबी विद्युत लाइन टूटने से  निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया लगभग तीन घण्टे तक आग बुझाने के लिए ग्रामीण और अग्निशमन दल जूझता रहा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार निवास थाना क्षेत्र के तीन गांव देवडोगरी, जुझारी और मुडझौर के बीच से गुजरने वाले 11 केबी छपरा फीडर लाइन टूटने से सूखे पत्तों और घास में आग फैल गई। ग्रामीणों ने बारह बजे के आसपास इसकी सूचना अग्निशमन और 100डायल को दिया था तेज हवाओं के कारण आग लगभग 15 एकड़ क्षेत्र में तेजी से फैल गई देवडोगरी के पास के घरों के पास पहुंची आग पर सबसे पहले काबू पाया गया उसके बाद मुडझौर गांव के पास फैली आग को बुझाया गया।  स्थिति को देखते हुए नायाब तहसीलदार,100 डायल की टीम पुजारी गांव की तरफ मुस्तेद रही लगभग साढ़े तीन घण्टे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पूरे मामले में वन विभाग की लापरवाही भी उजागर हुई है जंगल की ओर बढ़ रही आग की सूचना विभाग को दी गई थी मगर मौके से अमला नदारद रहा। 

11 केबी छपरा लाइन टूटने से जुझारी , देवगांव सरस्वाही सहित डेढ़ दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं इन गांवों में भीषण गर्मी में विद्युत सेवा बाधित हो गई है। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!