Mandla महिला की हत्या गांव में हंगामा पुलिस की समझाइश

Mandla शुक्रवार सुबह निवास थाना क्षेत्र के घुरनेर गांव में महिला की मौत से हंगामा मच गया सूचना पर पहुंची 100 डायल की टीम बड़ी मुश्किल से कुछ लोगों को बचा कर थाना लाने में सफल रही है।  

सुबह 100 डायल को एक घर में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी मौके पर पहुंची पुलिस को सबसे पहले हो रहे हंगामे को संभालना पड़ा मृतिका के मायका पक्ष के लोगों का ग़ुस्सा पति और अन्य सदस्यों पर फूट पड़ा कथित तौर पर आरोपी अपने को बचाने के लिए भागते दिखे और लोग पीछे पीछे दौड़ते पुलिस ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझाइश देकर गुस्सा शांत कराया।

महिला के शव पर गहरे चोट के निशान , टप का पानी लाल

गांव वालों के अनुसार सुबह आठ बजे के करीब मृतिका तुलसा बाई उम्र 42 वर्ष के छोटे बेटे राजेश सिगरौरे उम्र लगभग 19 वर्ष घर के सामने से गुजर रही एक महिला को रोक कर सुबह से मां नही उठ रही है बताया , महिला ने मृत्तिका को हिलाकर उठाने की कोशिश की जब पलटाया तो चेहरे और सिर पर खून और चोट के निशान मिले कुछ ही देर में खबर गांव में फ़ैल गई। गांव वालों ने मृतिका के मायके पक्ष और  100 डायल को जानकारी दी। मौके पर एक प्लास्टिक के टप पर लाल रंग का पानी मिला है जिससे शंका है कि खून से रंगे हाथों को टप में धुला गया था। 

पुलिस और गांव वालों से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका को पति के व्दारा घर के बाहर निकाल दिया गया था वह घर के बाहर छोटी सी कोठरी में रहती थी । तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था उसके बाद से गांव वालों ने कोई आवाज नहीं सुनी है  थाना प्रभारी गोपाल घासले ने बताया कि शव 48 घंटे से अधिक पुराना है। मृतिका के ससुराल पक्ष को हिरासत में लिया गया शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। 

Leave a Comment

error: Content is protected !!